मुख्य पृष्ठ
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
वाणिज्य और उद्योग
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 11:34:41 IST, Friday, 26 February 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
कैबिनेट ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी


मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 25 फरवरी, 2010
 
Manmohan-Singh-India-PM.jpg
महिला आरक्षण विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुयी कैबिनेट की बैठक ने महिला आरक्षण विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है. सरकार की योजना इस विधेयक को संसद के इसी सत्र में लोकसभा में पेश करने की है.

संसद की स्थायी समिति ने विधेयक का जो प्रारूप कैबिनेट को भेजा था सरकार ने बिना किसी परिवर्तन के उसे मंजूर कर दिया.

पिछली यूपीए सरकार ने इस विधेयक को 2008 में राज्यसभा में पेश किया था. लेकिन कुछ क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के कड़े विरोध की वजह से इसे कानून नहीं बनाया जा सका.

अधिकारियों ने कहा कि इस विधेयक को लोकसभा में कब पेश किया जाना है इसका निर्णय लोकसभा की कार्य सलाहकार समिति लेगी.

महिला आरक्षण विधेयक पिछले 12 वर्षों से लटका हुआ है. समाजवादी पार्टी और जनता दल (संयुक्त) कि मांग है कि महिला आरक्षण विधेयक में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिये आरक्षण के अंदर अलग से आरक्षण का प्रावधान किया जाये.
 
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  केवल कांग्रेस जैसी पार्टी ही आतंकवाद और नक्सलवाद से लड़ सकती है: मनमोहन सिंह
  जसवंत सिंह ने संसद की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
कमेंट्स

नोट: यदि आप हमारी वेबसाइट पर टिप्पणी कर रहे हैं या पहले की गई टिप्पणियों का उत्तर दे रहे हैं तो इसका अभिप्राय है कि आप www.hindi.merisarkar.com के प्रयोग की शर्तों और नियमों के लिये अपनी सहमति दे रहे हैं. ज्यादा जानकारी के लिये आप नियम और प्रयोग की शर्तें पढ़ सकते हैं.

गलत ईमेल पते और क्षद्म नाम के प्रयोग की अनुमति नहीं हैं. हां, आप बिना पारिवारिक नाम के केवल संक्षिप्त नाम का प्रयोग कर सकते हैं. आपकी ईमेल आईडी वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं की जायेगी. आप हिंदी में टॉइप करने के लिये साथ बनें चेक बॉक्स पर क्लिक करके Roman में हिंदी लिखें तो वो देवनागरी में परिवर्तित हो जायेगी.

आपका नाम : *
ईमेल एड्रेस : *
Type in  
कमेन्ट : *
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या केंद्र सरकार या कोई भी राज्य सरकार माओवादियों से निपटने में सक्षम दिखती है?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.