मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 00:25:47 IST, Saturday, 27 February 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
केंद्र सरकार ने 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किये

मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 25 फरवरी, 2010
 
Kapil-Sibal.jpg
मानव संसाधन मंत्रालय ने 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों को नोटिस दिया
केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में इस विषय में दाखिल किये नये शपथपत्र में कहा है कि उसने 44 ऐसे डीम्ड विश्वविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं जिनके कामकाज में अनियमितता पायी गयी थी.

केंद्र सरकार ने कहा कि इन सभी 44 विश्वविद्यालयों को पर्याप्त समय दिया गया था ताकि वो इस संबंध में अपना पक्ष सरकार के सामने रख सकें.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने न्यायालय में दलील दी कि उसके पास पर्याप्त अधिकार है कि इस मामले में वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की विपरीत सिफारिश उसके ऊपर बाध्यकारी नहीं है.

"प्रथमदृष्टया जिन विश्वविद्यालयों की डीम्ड विश्वविद्यालय की मान्यता बनाये रखने के पर्याप्त आधार नहीं दिखते हैं, उन सभी को अलग से नोटिस जारी करके उनसे उनके कामकाज में पायी गयी खामियों का स्पष्टीकरण देने का मौका दिया जा चुका है, इन सभी से पूछा गया कि सरकार उनकी डीम्ड विश्वविद्यालय की मान्यता को क्यों नहीं रद्द कर दे."

शपथ पत्र में कहा गया है, "इन डीम्ड विश्वविद्यालयों का उत्तर मिलने और उसका अध्ययन करने के बाद सरकार प्रत्येक मामले में इसका अलग से निर्णय लेगी. और इसे एक उचित समय सीमा में पूरा कर लिया जायेगा."

25 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि इन 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों के मामले में यथास्थिति को बनाये रखा जाये.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में मुस्लिमों के लिये 4 प्रतिशत आरक्षण के राज्य सरकार के निर्णय को रद्द किया
  आईआईएम के लिये पहली आनलाइन CAT परीक्षा में ही कम्प्यूटर क्रैश
  पारिवारिक व्यापार की तरह चलाये जा रहे 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों को बंद करने का केंद्र का निर्णय
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.