|
|
|
Page last updated at 10:51:19 IST, Sunday, 28 February 2010 |
News Feeds ::  |
|
|
|
पंजाब नेशनल बैंक ने सरकार को 182.24 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया
|
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 25 फरवरी, 2010 |
|
| |
वित्तमंत्री को डिविडेन्ड का चेक देते के. आर. कामथ |
बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के. आर. कामथ ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में वित्तमंत्री श्री प्रणब मुखर्जी को डिविडेन्ड का चेक सौंपा.
इस अवसर राज्य वित्तमंत्री नमो नारायण मीणा, वित्तीय विभाग के सचिव आर. गोपालन, वित्तमंत्रालय में संयुक्त सचिव रवनीत कौर (पीएनबी में भारत सरकार द्वारा नियुक्त निदेशक), पीएनबी के दोनों कार्यकारी निदेशक एम. वी. टंकसाले और नागेश प्यादा भी उपस्थित थे.
पंजाब नेशनल बैंक इस वित्तीय वर्ष में अंतरिम लाभांश का भुगतान करने वाला पहला बैंक है. बैंक ने प्रति शेयर 10 रुपये का अंतरिम लाभांश दिया है जो कि वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिये 100 प्रतिशत डिविडेन्ड है.
पंजाब नेशनल बैंक में भारत सरकार की हिस्सेदारी 57.8 प्रतिशत है.
 बैंक का कारोबार चार लाख करोड़ रुपये के पार |
दिसंबर 2009 के अंत में पंजाब नेशनल बैंक का कारोबार चार लाख चार हजार तीन सौ तिहत्तर करोड़ रुपये हो गया था जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 19.4 प्रतिशत ज्यादा है.
दिसंबर 2009 में बैंक के पास ग्राहकों के कुल 2,33,946 (दो लाख तैंतीस हजार नौ सौ छियालीस) करोड़ रुपये जमा थे. दिसंबर 2008 में बैंक के पास जमा धन की तुलना में यह 18.7 प्रतिशत की वृद्धि है.
बैंक द्वारा पिछले वर्ष दिये गये ऋण की तुलना में इस वर्ष 20.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी और ये 1,41,659 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,70,427 करोड़ रुपये हो गया.
इस वित्तीय वर्ष के पहले 9 महीनों के कारोबार में बैंक 2,770 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 24.5 प्रतिशत ज्यादा है.
एक वक्तव्य में बैंक ने कहा कि कारोबार के मामले में स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है.
बैंक ने आगे कहा कि उसकी योजना सन 2013 तक उत्तरी भारत का सबसे बड़ा बैंक बनने की है.
वक्तव्य में कहा गया है कि बैंक की पांच हजार शाखाओं को पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत करके मुख्य सर्वर से कोर बैंकिंग सेवा के जरिये जोड़ दिया गया है.
|
|
| |
|
| इसी विषय पर अन्य ख़बरें |
पंजाब नेशनल बैंक की मोबाइल बैंकिंग सुविधा आरंभ |
|
|
|
| |
|
|
| |
| POLL |
|
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
| Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India. |
|
|
|