मुख्य पृष्ठ
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
वाणिज्य और उद्योग
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 10:57:55 IST, Sunday, 28 February 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
स्टेट बैंक अगले 5 सालों में जुटायेगा 40 हजार करोड़ रुपये: ओपी भट्ट
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 25 फरवरी, 2010
 
एसबीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ओपी भट्ट ने कहा है राइट्स इश्यू के जरिये बैंक अगले पांच वर्षों में चालीस हजार करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की योजना पर काम कर रहा है.

नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने कहा, "अगले पांच वर्षों में हमें करीब 40 हजार करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की जरूरत है. यह बैंक की टियर-2, और टियर-1 की पूंजी के अलावा होगी."

श्री भट्ट ने कहा कि बैंक और उसकी सहायक कंपनियों की जरूरतों के अनुसार इस राशि में बदलाव हो सकते हैं.

उन्होंने कहा कि इस चालीस हजार करोड़ का आधा करीब 20 हजार करोड़ रुपये अगले वित्तीय वर्ष में जुटाने की योजना है.

उन्होंने कहा, "अगले वित्तीय वर्ष में 20 हजार करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की योजना रखते हैं. वास्तविक राशि दस से बीस हजार करोड़ रुपये के बीच हो सकती है."

श्री भट्ट ने कहा कि हालांकि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी उपलब्ध है लेकिन स्टेट बैंक अगले पांच वर्षों की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर योजनायें बनाता है. उन्होंने कहा कि हर 6 महीनों में इन लक्ष्यों की समीक्षा की जाती है.
 
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  अगले नौ महीनों में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना कम: केवी कामथ
  यूनाइटेड बैक ऑफ इण्डिया 8 प्रतिशत पर होम लोन उपलब्ध करायेगा
  राज ठाकरे ने स्टेट बैंक से नौकरियों में मराठियों को प्राथमिकता देने को कहा
  रिजर्व बैंक ने सभी बैंको को दैनिक आधार पर ब्याज देने का निर्देश दिया
  सरकार का बीटी बैंगन की खेती की अनुमति देने से इंकार
  सरकार कोल इण्डिया में 10-15 प्रतिशत का विनिवेश करेगी
  सरकार 3-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी: टेलीकॉम मंत्री
  स्विस बैंकों में जमा काले धन को सफेद बनाने की अनुमति नहीं दी जायेगी: वित्तमंत्री
कमेंट्स

नोट: यदि आप हमारी वेबसाइट पर टिप्पणी कर रहे हैं या पहले की गई टिप्पणियों का उत्तर दे रहे हैं तो इसका अभिप्राय है कि आप www.hindi.merisarkar.com के प्रयोग की शर्तों और नियमों के लिये अपनी सहमति दे रहे हैं. ज्यादा जानकारी के लिये आप नियम और प्रयोग की शर्तें पढ़ सकते हैं.

गलत ईमेल पते और क्षद्म नाम के प्रयोग की अनुमति नहीं हैं. हां, आप बिना पारिवारिक नाम के केवल संक्षिप्त नाम का प्रयोग कर सकते हैं. आपकी ईमेल आईडी वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं की जायेगी. आप हिंदी में टॉइप करने के लिये साथ बनें चेक बॉक्स पर क्लिक करके Roman में हिंदी लिखें तो वो देवनागरी में परिवर्तित हो जायेगी.

आपका नाम : *
ईमेल एड्रेस : *
Type in  
कमेन्ट : *
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या केंद्र सरकार या कोई भी राज्य सरकार माओवादियों से निपटने में सक्षम दिखती है?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.