एनटीपीसी विन्ध्याचल को आर्थिक गुणवत्ता के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 19 फरवरी, 2010
काइज़ेन इन्स्टीट्यूट के प्रोफेसर मासाकी से पुरस्कार ग्रहण करते एनटीपीसी अधिकारी
भारत के सबसे बड़े तापीय बिजलीघर एनटीपीसी-विन्ध्याचल ने कार्यकुशलता के क्षेत्र में एक रिकॉर्ड स्थापित किया है. एनटीपीसी की इस इकाई ने 93 प्रतिशत पावर लोड फैक्टर के स्तर को हासिल करके आर्थिक गुणवत्ता के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है.
सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में यह लगातार चौथा ऐसा वर्ष है जब एनटीपीसी विन्ध्याचल को यह सम्मान प्राप्त हुआ है.
काइज़ेन इन्स्टीट्यूट ऑफ टोक्यो के प्रोफेसर मासाकी इमाई ने एनटीपीसी विन्ध्याचल के युवा इंजीनियरों के दल को ल-मरीडियिन होटल में हुये एक कार्यक्रम में 'पर्फामेन्स ऑप्टिमाइजेशन ऑफ कन्डेन्स वैक्यूम यूनिट में डीएमएआईसी अप्रोच' के लिये प्रशंसा पत्र प्रदान किया.
राष्ट्रीय गुणवत्ता परिषद भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है. यह कंपनियों और सार्वजनिक उपक्रमों के गुणवत्ता बढ़ाने वाले ऐसे कदमों को पुरस्कृत करती है जिससे संस्था की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और आर्थिक लाभ में वास्तव में सकारात्मक असर पड़ा हो.
राष्ट्रीय गुणवत्ता परिषद में सीआईआई, फिक्की और ऐसोचैम जैसे उद्योग संगठन भी शामिल हैं.