मुख्य पृष्ठ
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
वाणिज्य और उद्योग
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 19:17:04 IST, Monday, 1 March 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
इण्डियन आयल के सीएमडी सार्थक बेहुरिया को एक्सटेन्शन नहीं मिला
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 01 मार्च, 2010
 
Sarthak-Behuria.jpg
सार्थक बेहुरिया को एक्सटेन्शन नहीं मिला
सरकार ने इण्डियन आयल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सार्थक बेहुरिया को कार्यकाल विस्तार देने से इंकार कर दिया है.

सूत्रों के अनुसार पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कंपनी के वरिष्ठतम निदेशक बीएम बंसल को तीन महीनों के लिये कार्यवाहक सीएमडी नियुक्त करने का आदेश दिया है.

सार्थक बेहुरिया और बीएम बंसल को पांच साल के अनुबंध पर इण्डियन ऑयल में लिया गया था. दोनों का ही कार्यकाल इस साल 25 फरवरी को पूरा हो गया. लेकिन केवल श्री बंसल को ही तीन महीनों का कार्यकाल विस्तार मिल पाया है.

सार्थक बेहुरिया मार्च 2012 में साठ साल के होंगे और उनके कार्यकाल को देखते हुये यह कयास लगाये जा रहे थे कि वह आसानी से एक्सटेन्शन हासिल कर लेंगे. लेकिन सरकार ने ऐसा करने से इंकार कर दिया है.

पिछले तीन सालों में सार्थक बेहुरिया सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्नों के तीसरे ऐसे सीएमडी हैं जिन्हें कार्यकाल विस्तार देने से सरकार ने इंकार कर दिया है.

सार्थक बेहुरिया बीआरपीएल, चेन्नै पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और इण्डियन ऑयल-टैन्किंग लिमिटेड की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे.

 
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  इण्डियन ऑयल के जयपुर डिपो में आग से 9 की मौत
  के. आर. कामथ पंजाब नेशनल बैंक के नये सीएमडी
  के. राधाकृष्णन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो के नये मुखिया होंगे
  दीपक कुमार सिंह हैण्डलूम और खादी निगमों के सतर्कता अधिकारी नियुक्त
  नज़रुल इस्लाम रेलवे बोर्ड में निदेशक आरपीएफ नियुक्त
  
कमेंट्स

नोट: यदि आप हमारी वेबसाइट पर टिप्पणी कर रहे हैं या पहले की गई टिप्पणियों का उत्तर दे रहे हैं तो इसका अभिप्राय है कि आप www.hindi.merisarkar.com के प्रयोग की शर्तों और नियमों के लिये अपनी सहमति दे रहे हैं. ज्यादा जानकारी के लिये आप नियम और प्रयोग की शर्तें पढ़ सकते हैं.

गलत ईमेल पते और क्षद्म नाम के प्रयोग की अनुमति नहीं हैं. हां, आप बिना पारिवारिक नाम के केवल संक्षिप्त नाम का प्रयोग कर सकते हैं. आपकी ईमेल आईडी वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं की जायेगी. आप हिंदी में टॉइप करने के लिये साथ बनें चेक बॉक्स पर क्लिक करके Roman में हिंदी लिखें तो वो देवनागरी में परिवर्तित हो जायेगी.

आपका नाम : *
ईमेल एड्रेस : *
Type in  
कमेन्ट : *
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या केंद्र सरकार या कोई भी राज्य सरकार माओवादियों से निपटने में सक्षम दिखती है?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.