मुख्य पृष्ठ
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
वाणिज्य और उद्योग
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 20:46:24 IST, Tuesday, 2 March 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
नगा नेता मनमोहन सिंह और चिदंबरम से मिले
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 02 मार्च, 2010
 
T. Muivah with P. Chidambaram.jpg
एनएससीएन (आईएम) नेता टी. मुयिवाह गृहमंत्री के साथ
नगा संगठन एनएससीएन (आईएम) के नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृहमंत्री पी. चिदंबरम से भेंट की.

गृहमंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात के बाद नगा नेता थुइन्गालेंग मुवियाह ने मीडिया से कहा कि दोनों पक्षों में गहन विचार विमर्श हुआ और यह बातचीत की प्रक्रिया जारी रहेगी.

एनएससीएन (आईएम) के नेताओं ने मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश के नगा बहुल इलाकों को नागालैण्ड में मिलाकर वृहद नागालैण्ड बनाने की मांग अपनी पुरानी मांग फिर से दोहरायी.

कल सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि वे भारत सरकार से नागालैण्ड को संप्रभुता दिये जाने की मांग पर भी बात करेंगे.

हालांकि भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि संप्रभुता पर बातचीत नहीं की जायेगी. इसके अलावा दूसरे राज्यों के नगा बहुल जिलों को मिलाकर वृहद नागालैण्ड बनाने की मांग का पड़ोसी राज्य जोरदार विरोध कर रहे हैं.

इससे पहले नगा नेताओं और भारत सरकार के बीच आखिरी बार बातचीत मार्च 2009 में स्विट्जलैण्ड के ज्यूरिख में हुयी थी.

1997 में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी और तब से अब तक दोनों पक्षों के बीच 67 चक्र बातचीत हो चुकी है.
 
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  'कुछ गलतियों' की वजह से सरकार माओवादियों का हमला रोकने में विफल रही: चिदंबरम
  अरविंद राजखोवा और राजू बरुआ पर मुकदमा चलेगा: गृह सचिव
  अरविंद राजखोवा का समर्पण नहीं करने का दावा, न्यायालय ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
  8 राज्यों में नये राज्यपाल: एम के नारायणन पं. बंगाल और शिवराज पाटिल पंजाब के नये राज्यपाल
कमेंट्स

नोट: यदि आप हमारी वेबसाइट पर टिप्पणी कर रहे हैं या पहले की गई टिप्पणियों का उत्तर दे रहे हैं तो इसका अभिप्राय है कि आप www.hindi.merisarkar.com के प्रयोग की शर्तों और नियमों के लिये अपनी सहमति दे रहे हैं. ज्यादा जानकारी के लिये आप नियम और प्रयोग की शर्तें पढ़ सकते हैं.

गलत ईमेल पते और क्षद्म नाम के प्रयोग की अनुमति नहीं हैं. हां, आप बिना पारिवारिक नाम के केवल संक्षिप्त नाम का प्रयोग कर सकते हैं. आपकी ईमेल आईडी वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं की जायेगी. आप हिंदी में टॉइप करने के लिये साथ बनें चेक बॉक्स पर क्लिक करके Roman में हिंदी लिखें तो वो देवनागरी में परिवर्तित हो जायेगी.

आपका नाम : *
ईमेल एड्रेस : *
Type in  
कमेन्ट : *
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या केंद्र सरकार या कोई भी राज्य सरकार माओवादियों से निपटने में सक्षम दिखती है?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.