मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 00:27:11 IST, Thursday, 4 March 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
अमरीकी दबाव में पाकिस्तान से वार्ता शुरू करने के भाजपा के आरोप पर प्रधानमंत्री और आडवाणी के बीच संसद में तीखी बहस
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, मार्च 03, 2010
 
Manmohan-Singh-in-Sansad.jpg
अमेरिकी दबाव से प्रधानमंत्री का इंकार
बुधवार को लोकसभा में इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भाजपा संसदीय पार्टी के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी के बीच तीखी बहस हुयी.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा के इस आरोप को नकार दिया कि सरकार ने अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान से बातचीत आरंभ की है.

प्रधानमंत्री ने लगातार इस बात को दोहराया कि राष्ट्रपति ओबामा के पद संभालने के बाद अमेरिका की भारत-पाकिस्तान के प्रति नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इन आरोपों को बेहद संगीन मानते हुये प्रधानमंत्री डॉ. सिंह ने श्री आडवाणी के 75 मिनट लंबे भाषण के दौरान कम से कम पांच बार उन्हें टोका जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुयी.
भाजपा ने सरकार से भारत-पाक संबंधों पर उसकी नीति स्पष्ट करने को कहा था.

Lalkrishna-Advani.jpg
दबाव में पाकिस्तान से बात शुरू हुयी
भाजपा संसदीय पार्टी के अध्यक्ष श्री आडवाणी ने अपने भाषण में आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति ओबामा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार कहा था कि जीतने के बाद वे कश्मीर समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे.

श्री आडवाणी का कहना था कि इससे पहले के अमरीकी प्रशासनों की नीति दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं करने की रही थी.

इसका जवाब देते हुये प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरी राष्ट्रपति ओबामा से जब भी बात हुई है उन्होंने हमेशा कहा है कि अमेरिका की भारत-पाक नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है."

इसके अलावा सेना में 'एक पद और एक पेन्शन' के मुद्दे पर श्री आडवाणी की सरकार को घेरने की कोशिश पर प्रधानमंत्री ने कड़ी आपत्ति की.

प्रधानमंत्री ने कहा, "आप इस बहस का प्रयोग सरकार और सैन्य बलों के बीच खाई पैदा करने के लिये कर रहे हैं."
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  भाजपा ने कांग्रेस और मधु कोड़ा के बीच मिली-भगत का आरोप लगाया
  भारत ने पाकिस्तान को तीन डॉज़ियर सौंपे; हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की
  भारत-अमेरिका के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग सहित 6 समझौतों पर हस्ताक्षर
  भारतीय प्रधानमंत्री के बातचीत के प्रस्ताव में कुछ भी नया नहीं: हुर्रियत
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.