मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, मार्च 04, 2010
मौजूदा स्वरूप में विधेयक स्वीकार नहीं
राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के प्रस्ताव का विरोध किया है.
आठ फरवरी को राज्यसभा में इस विधेयक पर बहस होनी है. लालू प्रसाद यादव ने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, "हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे"
लालू प्रसाद यादव ने कहा, "देश की राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस की अध्यक्ष सभी महिलायें हैं. और ये सब यहां तक आरक्षण की बदौलत नहीं पहुंची हैं."
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव ने पत्रकारों कहा, "हम इस विधेयक को मौजूदा स्वरूप में अपनी सहमति नहीं दे सकते हैं. इसमें अन्य पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिये अलग से आरक्षण का प्रावधान होना चाहिये."