मुख्य पृष्ठ
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 20:44:44 IST, Monday, 8 March 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में पेश, हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, मार्च 08, 2010
 
Veerappa-Moily-TK-Vishwanathan.jpg
विधिमंत्री वीरप्पा मोइली, सचिव टीके विश्वनाथन के साथ
जोरदार हंगामे के बीच विधिमंत्री वीरप्पा मोइली ने महिला आरक्षण विधेयक को राज्यसभा में पेश कर दिया है. लेकिन सपा, बसपा और राष्ट्रीय जनता दल के विरोध की वजह से इस अहम विधेयक पर मतदान टाल दिया गया है. इस मुद्दे पर बुलाई गयी सर्वदलीय बैठक के भी अब कल मंगलवार को ही होने की संभावना है.

आज सुबह से ही विधेयक के विरोध में सपा, राजद और बसपा के सांसदों ने दोनों सदनों में जमकर हंगामा और शोर-शराबा शुरू कर दिया था.

राष्ट्रीय जनता दल के राजनीति प्रसाद ने विधेयक की प्रतिया फाड़ दीं तो सपा के नंदकिशोर यादव और कमाल अख़्तर पार्टी के दूसरे सांसदों के साथ नारे लगाते हुये सभापति की कुर्सी तक पहुंच गये और उनका माइक उखाड़ने की कोशिश की और उनकी मेज पर रखे कागजों को फेंक दिया.

इन लोगों के उग्र रवैये को देखते हुये वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मियों ने हामिद अंसारी को घेरे में ले लिया.

आज सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही को 5 बार रोकना पड़ा और शाम को 6 बजे इस कानून पर विचार करने के लिये जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई हंगामे और विरोध को देखते हुये श्री अंसारी ने मतदान को टालने का निर्णय लिया और राज्यसभा की कार्यवाही को मंगलवार ग्यारह बजे तक के लिये स्थगित कर दिया.

लोकसभा में दिनभर हंगामा होता रहा और दोपहर से पहले सदन की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा. इसके बाद भी जब विरोध जारी रहा तो लोकसभा को भी दिनभर के लिये स्थगित कर दिया गया.

इस मुद्दे पर सदन में सरकार की रणनीति तय करने के लिये प्रधानमंत्री यूपीए शरद पवार और टी. आर. बालू के साथ बातचीत की. प्रधानमंत्री ने लालू प्रसाद, मुलायम सिंह और बसपा नेता सतीश प्रसाद मिश्र से अलग-अलग बातचीत कर गतिरोध को दूर करने का प्रयास किया.

कोई सहमति नहीं बनते देख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने सोमवार को प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक को कल तक के लिये टालना ही बेहतर समझा.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  महिला आरक्षण विधेयक को पारित करवाना बड़ी चुनौती : मीरा कुमार
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.