मुंबई में पुलिस में भर्ती के लिये जुटे युवकों में भगदड़ मचने से एक की मौत
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, मार्च 08, 2010
सिपाही के 3,600 पदों के लिये 30,000 से ज्यादा की भीड़
सोमवार सुबह जैसे ही मुंबई के कलीना मैदान के दरवाजे खोले गये वहां मौजूद नौजवानों में पहले अंदर घुसने की होड़ मच गयी. कुछ लोग तो बैरीकेड फांदकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे. इसी भगदड़ में एक 22 वर्षीय युवक की कुचलकर मौत हो गयी जबकि करीब एक दर्जन घायल हो गये.
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है.
रिपोर्टों में पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अहमद नगर के रमेश आमेर की मौत हो गई.
मुंबई के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिपाही के 3,600 पद रिक्त हैं जिनके लिये भर्ती की जानी है. जबकि इसके लिये करीब 30 नौजवान रविवार रात से ही कलीना मैदान के बाहर जमा थे.