उपभोक्ता
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 07:34:46 IST, Monday, 19 April 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
मौजूदा यूलिप योजनाओं में निवेश पर कोई रोक नहीं: सेबी
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अप्रैल 17, 2010
 
SEBI-Chairman-CB-Bhave.jpg
मौजूदा यूलिप योजनाओं में निवेश पर कोई रोक नहीं: सी. बी. भावे
पूंजी बाजार के नियामक सेबी ने शनिवार को कहा है कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिये वह बीमा नियामक आईआरडीए के साथ मिलकर काम कर रहा है.

सेबी ने स्पष्ट किया कि उसने मौजूदा यूनिट लिंक्ड योजनाओं में निवेश पर कोई रोक नहीं लगायी है.

मुंबई में उद्योग संस्था सीआईआई के एक कार्यक्रम में बोलते हुये सेबी के अध्यक्ष सी. बी. भावे ने कहा इस मामले को सुलझाने के लिये वह जल्दी से जल्दी इस मामले को एक सक्षम न्यायालय में ले जाना चाहते हैं.

श्री भावे ने इस मामले में विदेशी संस्थागत निवेशकों की चिंताओं को भी दूर करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि वे लोग मौजूदा यूलिप योजनाओं में निवेश करना जारी रख सकते हैं.

अभी विदेशी संस्थागत निवेशकों और भारतीय खुदरा निवेशकों ने यूलिप योजनाओं में कुल 92 हजार करोड़ रुपयों का निवेश किया हुआ है.

श्री भावे ने स्पष्ट किया कि सेबी ने केवल नयी यूलिप योजनाओं के बाजार में जारी किये जाने पर रोक लगायी हुयी है.

पिछले सप्ताह सेबी ने कहा था कि 9 अप्रैल के बाद जारी किये जाने वाली यूलिप योजनाओं को उससे अनुमति लेनी होगी. जिसका बीमा नियामक आईआरडीए ने विरोध किया था.

10 अप्रैल को सेबी ने 14 जीवन बीमा कंपनियों पर बिना उसकी अनुमति लिये यूलिप योजनाओं के जरिये धन एकत्रित करने पर रोक लगा दी थी.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  सेबी ने निजी क्षेत्र की 14 कंपनियों को यूलिप योजनायें जारी करने से रोका
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.