कौन अधिकारी इधर-उधर
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 09:56:18 IST, Monday, 19 April 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
बी.बी. सिंह ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के निदेशक कार्मिक का पद संभाला
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अप्रैल 17, 2010
 
BB-Singh-SAIL-Director-Personnel.jpg
बी. बी. सिंह ने सेल के निदेशक कार्मिक का पद संभाला
बंश बहादुर सिंह ने सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील निर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड के निदेशक कार्मिक का पद औपचारिक रूप से संभाल लिया है. सेल ने एक वक्तव्य में कहा कि इससे पहले श्री सिंह कंपनी में ही कार्यकारी निदेशक कार्मिक के पद पर काम कर रहे थे.

सेल ने कहा, "श्री सिंह को मानव प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है. सेल कर्मियों को बहु-कौशल का प्रशिक्षण दिये जाने के उनके कार्यक्रम से कंपनी को काफी लाभ पहुंचा है."

श्री सिंह सेल के दो संयुक्त उपक्रमों एनटीपीसी-सेल पॉवर कंपनी लिमिटेड और बोकारो पॉवर सप्लाई कंपनी प्रॉयवेट लिमिटेड में निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.

इसके अलावा श्री सिंह सेल की अनुषांगिक कंपनी महाराष्ट्र इलेक्ट्रोस्मेल्ट लिमिटेड में भी निदेशक हैं.

श्री सिंह को 2007 में सलेम इस्पात कारखाने में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया जहां उन्होंने कारखाने के क्षमता विस्तार और आधुनिकीकरण में अहम भूमिका अदा की.

2003 में श्री सिंह महाप्रबंधक बनाये गये और 2005 में उन्हे महाप्रबंधक (इस्पात) की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसी दौरान राउरकेला कारखाने की स्टील मेल्टिंग शॉप-2 पहली बार उत्पादन क्षमता का 100 प्रतिशत करने में सफल रही.

सेल की विज्ञप्ति मे कहा गया है कि मध्य प्रदेश के रीवा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद 1974 में दुर्गापुर इस्पात कारखाने में श्री सिंह मैनेजमेंट ट्रेनी के के तौर पर भर्ती हुये थे. और एक साल बाद उन्हें राउरकेला इस्पात कारखाने भेज दिया गया था जहां उन्होंने मैकेनिकल मेन्टनेंस, इस्पात पिघलाने और मानव प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में दक्षता हासिल की.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  मानव संसाधन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यकुशलता के लिये भेल को अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  सरकार कोल इण्डिया में 10-15 प्रतिशत का विनिवेश करेगी
  सेक्स अपराधों की सुनवाई दो महीनों में पूरी होगी!
  हिंदुस्तान कॉपर में एम. समाजपति का का एक्सटेन्शन नियमित हुआ
  2010 में 40 से ज्यादा वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट होंगे रिटायर
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.