उपभोक्ता
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 16:18:21 IST, Tuesday, 20 April 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
रिजर्व बैंक ने छोटी अवधि के कर्ज और कैश रिजर्व रेशियो में चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अप्रैल 20, 2010
 
D-Subbarao.jpg
महंगाई नियंत्रण के लिये आरबीआई ने कर्ज महंगा किया: डी. सुब्बाराव
मुद्रा स्फीति और महंगाई पर नियंत्रण करने के लिये रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ने बैंको के लिये छोटी अवधि के ऋण लेने को महंगा बना दिया है.

रिजर्व बैंक ने रेपो और रिवर्स रेपो रेट और तरल नकदी अनुपात (सीआरआर) में चौथाई प्रतिशत की वृद्धि कर दी है.

विशेषज्ञों के अनुसार इस कदम का उद्देश्य महंगाई पर लगाम लगाना है.

रेपो दर, वह दर जिस पर दूसरे बैंक रिजर्व बैंक से कर्ज लेते हैं, को पांच से बढ़ाकर सवा पांच प्रतिशत कर दिया गया है.

जबकि इसके विपरीत रिवर्स रेपो दर, वह दर जिस पर अन्य बैंक अपना अतिरिक्त धन रिजर्व बैंक के पास जमा करते हैं, को साढ़े तीन से बढ़ाकर पौने चार प्रतिशत कर दिया गया है.

इसके अलावा कैश रिजर्व रेशियो, वह धन जो बैंको को अलग रखना होता है और जिसे वह कर्ज देने में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, को पौने 6 से बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है.

जानकारों के अनुसार अकेले सीआरआर में चौथाई प्रतिशत की वृद्धि से बैंको के पास उपलब्ध कर्ज देने योग्य धन में साढ़े बारह हजार करोड़ रुपये की कमी हो जायेगी.

सीआरआर में वृद्धि 24 अप्रैल यानी शनिवार से लागू हो जायेगी.

हालांकि रिजर्व बैंक ने यह कदम उठाकर बैंको को संकेत दिया है कि वह कर्ज देने कुछ नियंत्रण करें.

लेकिन प्रारंभिक प्रतिक्रिया में कुछ बैंको ने कहा है कि आरबीआई के इस कदम का बोझ वह कर्ज लेने वाले अपने ग्राहकों पर नहीं डालेंगे क्योंकि अभी भी बाजार में अतिरिक्त तरल धन मौजूद है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  खाद्यान्न महंगाई दर बढ़कर 18 प्रतिशत हुयी
  जमाख़ोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही: प्रधानमंत्री
  बजट 2010: आयकर दाताओं को राहत, कार खरीदना, गाड़ी चलाना महंगा
  मंहगाई के मुद्दे पर विपक्ष ने संसद में सरकार को घेरा, दोनों पक्षों में नोक-झोंक, लोकसभा स्थगित
  राज ठाकरे ने स्टेट बैंक से नौकरियों में मराठियों को प्राथमिकता देने को कहा
  रिजर्व बैंक ने सभी बैंको को दैनिक आधार पर ब्याज देने का निर्देश दिया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.