उपभोक्ता
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 06:48:01 IST, Saturday, 24 April 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
पंजाब नेशनल बैंक और ओरियंटल इंश्योरेंस ने मेडिक्लेम पॉलिसी लॉंच की
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अप्रैल 23, 2010
 
KR-Kamath-Dr.-RK-Kaul.jpg
श्री के आर कामथ और डॉ. आर के कौल ने पॉलिसी लॉंच की
शुक्रवार को नयी दिल्ली में पहली कुछ पालिसियों को ग्राहकों को जारी किये जाने के अवसर पर दोनों कंपनियों के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी मौजूद थे.

पंजाब नेशनल बैंक ने एक वक्तव्य में कहा, "देश के नंबर एक राष्ट्रीयकृत बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी बीमा कंपनी के बीच इस गठबंधन से दोहरे उद्देश्य, ग्राहकों की सेवा और बैंक की लाभप्रदता में सुधार लाने के लिये पिछले वर्ष जो गठबंधन हुआ था उसकी बेहतर शुरुआत हुई है."

श्री कामथ ने आगे कहा, "हमारे गठबंधन का उद्देश्य ही अपने ग्राहकों को वित्तीय उत्पादों की एक बड़ी श्रृंखला प्रदान करना है और ग्राहकों के लिये विशेष तौर पर तैयार स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी इस दिशा में एक नया कदम है."

इस अवसर पर डॉ. कौल ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान ग्राहकों की प्रतिक्रिया और सहयोग संतोषजनक रहा है और यह नयी मेडिक्लेम पॉलिसी पीएनबी के ग्राहकों के लिये व्यक्तिगत बीमा जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेगी.

बैंक ने कहा, "इस पॉलिसी में ग्राहकों से बहुत ही कम प्रीमियम लिये जाने का प्रावधान है जो पीएनबी के जो ग्राहक इस पॉलिसी को लेना चाहेंगे उन्हें आयकर अधिनियम की धारा 80 डी के तहत अतिरिक्त कर छूट का लाभ भी मिल सकेगा."
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  पंजाब नेशनल बैंक की मोबाइल बैंकिंग सुविधा आरंभ
  पंजाब नेशनल बैंक ने सरकार को 182.24 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.