सुरक्षा
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 08:38:05 IST, Sunday, 25 April 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
पंचायती संस्थायें माओवादी समस्या से निपटने का बढ़िया तरीका: प्रधानमंत्री
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, अप्रैल 24, 2010
 
PM-at-Panchayat-Raj-Day.jpg
माओवादियों की चुनौती से पंचायतों के जरिये निपटा जा सकता है: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि पंचायती संस्थाओं को सशक्त बनाकर माओवादियों की चुनौती से निपटा जा सकता है. उन्होंने कहा कि पंचायती संस्थायें ग्रामीण इलाकों में निर्धनों और उपेक्षित और वंचित लोगों की सरकार में भागीदारी और सशक्तीकरण का बेहतरीन माध्यम हैं.

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुये उन्होंने कहा, "हमें इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि दूर-दराज और पिछड़े इलाकों और आदिवासी इलाकों में स्थित पंचायतें प्रभावी ढंग से काम करें. इससे हमें माओवादियों की चुनौती से निपटने में मदद मिलेगी."

उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं को समझने के लिये पंचायती संस्थाओं की विभिन्न विकास कार्यक्रमों में भागीदारी आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि पंचायती संस्थायी सरकार के कामकाज में पारदर्शिता लाने और जवाबदेही तय करने का बढ़िया माध्यम हैं.

उन्होंने 600 जिला पंचायतों, 6000 माध्यमिक स्तर की पंचायतों और 2.3 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों में तय समय पर चुनाव कराये जाने पर संतोष प्रकट किया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 लाख से अधिक महिलायें पंचायतों के माध्यम से निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर लोकतंत्र में भागीदार बनी हैं जो कि उनके लिये नियत 33 प्रतिशत स्थान से कहीं अधिक है.

उन्होंने कहा कि पंचायतों में महिलाओं के लिये आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने से ये संख्या बढ़कर 14 लाख से अधिक हो जायेगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पंचायती संस्थाओं की वजह से 28 लाख जन प्रतिनिधि विकास और सरकार के कामकाज से सीधे तौर पर जुड़े हुये हैं.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  बी.बी. सिंह ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के निदेशक कार्मिक का पद संभाला
  बीटी बैंगन पर फैसला जनभावनाओं के अनुरूप: जयराम रमेश
  भ्रष्ट देशों की सूची में भारत 84वें स्थान पर
  मंहगाई के मुद्दे पर विपक्ष ने संसद में सरकार को घेरा, दोनों पक्षों में नोक-झोंक, लोकसभा स्थगित
  मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान से उपजने वाले आतंकी खतरे के बारे में ओबामा को भारत की चिंताओ से अवगत कराया
  महंगाई कम करने के लिये उठाये गये कदमों का असर कुछ ही हफ्तों में दिखेगा: प्रधानमंत्री
  महंगाई पर काबू पाने के लिये आवश्यक वस्तुओं का आयात शुल्क मुक्त: केंद्र
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.