उपभोक्ता
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 09:03:21 IST, Thursday, 6 May 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
बजट 2010-11 को संसद ने पारित किया, पेट्रो पदार्थों पर करों में वृद्धि यथावत
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, मई 05, 2010
 
Pranab Mukherjee Photo.jpg
मुझे क्षमा करें: प्रणब मुखर्जी
संसद ने मंगलवार को बजट 2010-11 को अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी है. इसमें से पेट्रोलियम पदार्थों पर ड्यूटी बढ़ाने के निर्णय को सरकार ने वापस नहीं लिया है.

वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने इस पर बहस के दौरान बोलते हुये कहा, "मुझे क्षमा करें. यह समय मुश्किलों से भरा है और हालात इसकी अनुमति नहीं देते हैं. कृपया बेहतर दिनों का इंतजार करने के लिये मेरे साथ आप भी धैर्य बनाये रखें."

इसके बाद राज्य सभा ने बजट विधेयक को लोकसभा को वापस भेज दिया और इसी के साथ 9 सप्ताह लंबी चली बजट प्रक्रिया पूरी हो गयी है.

वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने इस बार के बजट में 26 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी के लिये पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद और सीमा शुल्क में वृद्धि कर दी थी. इससे पेट्रोल की कीमतों में 2.71 रुपये और डीजल में 2.55 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि तुरंत ही हो गयी थी.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  बजट 2010: आयकर दाताओं को राहत, कार खरीदना, गाड़ी चलाना महंगा
  बज़ट सत्र का आरंभ आज सोमवार से
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.