दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्स के लिये प्रवेश प्रक्रिया 28 मई से आरंभ
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, मई 11, 2010
28 मई से जमा होंगे आवेदन पत्र
दिल्ली विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. दीपक पेंटल ने कहा है 2010-11 के लिये प्रवेश प्रक्रिया 28 मई से शुरू हो जायेगी. उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि इस बार विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिये 54 हजार छात्रों को प्रवेश दिया जायेगा.
पिछले सत्र में विश्वविद्यालय ने 49 हजार छात्रों को प्रवेश दिया था लेकिन अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुये विश्वविद्यालय ने 5 हजार अतिरिक्त छात्रों को प्रवेश देने का निर्णय लिया है.
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिये आवेदन पत्र 28 मई से 11 जून तक जमा किये जा सकते हैं.