गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को नक्सलवादियों को बातचीत का नया प्रस्ताव दिया है. उन्होंने कहा कि यदि माओवादी 72 घण्टे के लिये हिंसा को स्थगित कर दें तो सरकार उनसे सभी मुद्दों पर बात करने को तैयार है.
सरकार का यह प्रस्ताव माओवादियों के उस हिंसक हमले के ठीक एक दिन बाद आया है. सोमवार को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट के जरिये उड़ा दिया था जिसमें कम से कम 44 लोगों की मौत हो गयी थी.
एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में श्री चिदंबरम ने कहा यदि माओवादी बातचीत के लिये आगे आते हैं तो सरकार इसकी तिथि, समय और स्थान तय करने के लिये तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार माओवादियों से किसी भी मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार है.
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि सीपीआई-माओवादी ने कभी भी इन प्रस्तावों को गंभीरता से नहीं लिया और हमेशा इनका मखौल बनाया.