एवियेशन
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 08:40:44 IST, Monday, 24 May 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स अब तक नहीं मिला, सोनार का पता लगाने वाले उपकरणों का सहारा लिया जायेगा
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, मई 24, 2010
 
Air-India-Express.jpg
दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला
नागरिक उड्ड्यन मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को स्पष्ट किया है कि उन्हें दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स अभी तक नहीं मिल पाया है और उसकी तलाश जारी है. संभावना जतायी जा रही है कि यह महत्वपूर्ण उपकरण कुछ ग्रामीणों ने वहां से हटाया हो सकता है.

सरकार ने कहा है कि ब्लैक बॉक्स का पता लगाने के लिये वे लोग सोनार का पता लगाने वाले उपकरणों का प्रयोग करेंगे.

हालांकि रविवार को इस विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिल गया था. अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे दुर्घटना के ठीक-ठीक कारण का पता लगाने के लिये आवश्यक जानकारी मिल सकेगी.

शनिवार को दुबई से मैंगलोर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-812 लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसमें 158 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों की मौत हो गयी थी.

अधिकारियों ने कहा कि इन दोनों ही उपकरणों में कॉकपिट से होने वाली बातचीत और सभी तकनीकी जानकारियां होती हैं जिसका विश्लेषण किया जायेगा.

एक संबंधित घटनाक्रम में एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव ने मैंगलोर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों पायलट बेहद अनुभवी थे और उड़ान से पहले उन्हें पर्याप्त आराम करने का मौका मिला था और उनके थके होने जैसी कोई बात नहीं थी.

उन्होंने 12 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक मृतक के निकट संबंधियों को दस-दस लाख रुपये और इससे कम आयु के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों में से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की.

उन्होंने कहा कि सभी 158 शव बरामद कर लिये गये हैं जिसमें से 128 की पहचान कर ली गयी है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  इण्डियन ऑयल के जयपुर डिपो में आग से 9 की मौत
  कैगा परमाणु संयत्र के वॉटर कूलर में किसी ने जान बूझकर रेडियोधर्मी पदार्थ मिलाया: काकोदकर
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.