केंद्र ने राज्यों से एकीकृत महानगरीय परिवहन प्राधिकरण के गठन को कहा
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, मई 23, 2010
नगर विकास मंत्री जयपाल रेड्डी (फाइल फोटो)
शहरों की खस्ताहाल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को दुरुस्त करने के लिये केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा है कि जिन राज्यों में दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर हैं उन्हें शीघ्र ही इस प्राधिकरण का गठन कर लेना चाहिये.
नगर विकास मंत्रालय ने कहा है कि जो राज्य जेएनएनयूआरएम के अन्तर्गत सहायता राशि चाहते हैं उन्हें शहरी परिवहन के लिये राशि अलग करनी होगी इसके अलावा मास्टर प्लान बनाकर परिवहन विकास के लिये योजनायें बनानी होंगी और संबंधित कानूनों में बदलाव करने होंगे.
केंद्र ने राज्यों से कहा कि शहरों में वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुये ट्रैफिक सूचना प्रबंधन केंद्र और पार्किंग नीति भी तैयार करनी होगी.