राजनीति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 08:46:13 IST, Tuesday, 25 May 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
जब तक काम अधूरा है तब तक पद नहीं छोड़ूंगा: मनमोहन सिंह
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, मई 24, 2010
 
Manmohan-Singh-on-May-24.jpg
काम पूरा होने तक पद छोड़ने की संभावना नहीं
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि वो जल्दी ही गद्दी छोड़ने के मूड में नहीं है और अभी से उनकी विरासत और उत्तराधिकारी को लेकर किसी को चिंतित होने की जरूरत भी नहीं है.

यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के उपलक्ष्य में बुलाये गये राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों ने उनसे लगातार उनके कुर्सी छोड़ने और राहुल के प्रधानमंत्री बनने की संभावना बनने के बारे में पूछना जारी रखा तो प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कुछ जिम्मेदारियां सौंपी है जो अभी पूरी नहीं हुयी हैं और जब तक इन कामों को वह पूरा नहीं कर लेते उनका पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है.

हालांकि उन्होंने कहा कि राहुल में मंत्रिपरिषद में शामिल होने के सभी गुण हैं और वह कई बार राहुल से पूछ भी चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिला कि राहुल अभी पार्टी के पुनरुत्थान के लिये काम करना चाहते हैं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि कभी भी पार्टी नयी पीढ़ी को आगे लाने का निर्णय लेती है तो वे पार्टी द्वारा चुने गये व्यक्ति के लिये प्रधानमंत्री पद छोड़ने के लिये तैयार हैं.

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ परस्पर विश्वास की कमी से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देते हुये उन्होंने कहा ऐसा कुछ भी नहीं है और दोनों लोग महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार के लिये सप्ताह में एक बार जरूर मिलते हैं.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  प्रणब मुखर्जी ने 'बहुत बढ़िया' बजट पेश किया: प्रधानमंत्री
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.