शिबू सोरेन को बहुमत साबित करने के लिये एक सप्ताह का समय
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, मई 24, 2010
बहुमत साबित करने के लिये एक सप्ताह का समय
भाजपा द्वारा सोमवार को झारखण्ड के राज्यपाल को इस संबंध में एक औपचारिक पत्र सौंपे जाने के बाद राज्यपाल ने शिबू सोरेन से 31 मई तक सदन पटल पर बहुमत साबित करने को कहा है.
भाजपा द्वारा समर्थन वापस लेने से एक पांच महीने पुरानी सोरेन सरकार अल्पमत में आ गयी है. भाजपा की झारखण्ड इकाई के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज भवन में श्री फारुक से मुलाकात कर उन्हें समर्थन वापसी का पत्र सौंपा था.
इसके बाद सोमवार शाम को राज्यपाल ने शिबू सोरेन को बुलाकर एक सप्ताह के अंदर बहुमत साबित करने को कह दिया है.
14 विधायकों के साथ कांग्रेस राज्य में सरकार गठन की संभावना पर विचार कर रही है दिल्ली में एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि वे लोग हालात पर नजर रखे हुये हैं.