एवियेशन
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 08:19:20 IST, Thursday, 27 May 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश और सरकार की सख़्ती के बाद एयर इंडिया की हड़ताल खत्म
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, मई 26, 2010
 
CMD Air India Arvind Jadhav.jpg
हड़तालियों पर सख्त कार्यवाही: अरविंद जाधव
एयर इंडिया के कर्मचारियों की दो दिन पुरानी हड़ताल खत्म हो गयी है. एयर कॉरपोरेशन कर्मचारी संघ के प्रवक्ता विवेक राव ने मुंबई में बुधवार शाम को इस बात की घोषणा की. नई दिल्ली में संघ के महासचिव जे. बी. कादियान ने मुख्य श्रम आयुक्त से मुलाकात के बाद कहा कि इस मुद्दे पर दोनों पक्षों की अगली बातचीत 28 मई को होगी और उनकी यूनियन और इंजीनियर्स असोशिएशन ने तत्काल प्रभाव से हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है.

हालांकि इससे पहले एयर इंडिया प्रबंधन और सरकार हड़ताली कर्मचारी नेताओं के खिलाफ सख़्त कार्यवाही का निर्णय ले चुके थे. दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा हड़ताल को अवैध घोषित करने के बाद सरकार ने कठोर कदम उठाते हुये 17 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया और 15 को निलंबित कर दिया.

इसके अलावा एयर इंडिया प्रबंधन ने दो हड़ताली यूनियनों की मान्यता समाप्त करने के लिये भी कार्यवाही शुरू कर दी है.

उच्च न्यायालय द्वारा हड़ताल अवैध घोषित किये जाने और सरकार की सख्त कार्यवाही के बाद हड़ताल भले ही खत्म हो गयी हो लेकिन इसका खामियाजा यात्रियों को तो भुगतना ही पड़ा.

एयर इंडिया ने बनारस जाने वाले यात्रियों को बसों से भेजा और पटना जाने वालों को राजधानी एक्सप्रेस से. इसके अलावा विदेश जाने वाले कई यात्री हड़ताल की वजह से वीजा समाप्त होने की अवधि से पहले वहां नहीं पहुंच पाये.

एयर इंडिया के जो कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर नहीं थे वे भी इनकी सहायता करने के बजाय इन लोगों को एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक दौड़ाते रहे और बहुत अपील करने के बाद भी ये लिखकर देने को तैयार नहीं हुये कि इनकी फ्लाइट एयर इंडिया की हड़ताल की वजह से रद्द हुई हैं.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  एनटीपीसी ने अबतक के सर्वाधिक अंतरिम लाभांश का भुगतान भारत सरकार को किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.