हेडली से पूछताछ के लिये चार सदस्यीय टीम अमेरिका रवाना
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 29 मई, 2010
हेडली से पूछताछ के लिये टीम रवाना
इस टीम में नव गठित राष्ट्रीय जांच एजेंसी के तीन अधिकारी और एक विधि विशेषज्ञ शामिल हैं. ये लोग अमरीकी जेल में बंद पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली से 26/11 हमलों के षड़यंत्र के संबंध में पूछताछ करेंगे.
शिकागो के एक न्यायालय ने डेविड कोलमैन हेडली को मुंबई हमलों का षड़यंत्र रचने का दोषी पाया है. अमेरिका सरकार के साथ हुये एक समझौते के अन्तर्गत डेविड कोलमैन हेडली ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था और कहा था कि वह विदेश सरकारों द्वारा की जा रही जांच में भी सहयोग करेगा.
न्यायालय में हेडली ने यह भी स्वीकार किया है 26/11 हमले के लिये संभावित ठिकानों की पहचान करने और उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिये वह कई बार भारत गया था.
अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले हफ्ते उन्हें डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ करने को मिल सकती है.