सुरक्षा
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 08:43:51 IST, Tuesday, 1 June 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
माओवादी और उनके पूरक संगठन ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्घटना के लिये जिम्मेदार: चिदंबरम
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, 31 मई, 2010
 
P-Chidambaram-MHA-Monthly-Report.jpg
माओवादियों की करतूत: चिदंबरम
केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने अपने मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट पेश करते हुये कहा कि माओवादियों के विरुद्ध नयी रणनीति पर विचार करने के लिये कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की जल्दी ही बैठक हो सकती है.

नक्सलवादियों के हमलों की वजह से इस साल की शुरुआत में ही 300 से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी हैं.

उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध हवाई शक्ति के प्रयोग पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और जब लिया जायेगा तो इसकी सूचना सभी को दी जायेगी.

ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे पर बोलते हुये गृहमंत्री ने कहा कि इस हमले को माओवादियों और उनके पूरक संगठनों ने अंजाम दिया है और उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार और वहां के पुलिस अधिकारियों से जानकारी मिली है कि पटरियों से विस्फोटक पदार्थों के बिलकुल भी अंश नहीं मिले हैं.

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि माओवादियों ने रेल पटरी को काटकर इस घटना को अंजाम दिया है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे में मरने वालों की संख्या 141 पहुंची
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.