एवियेशन
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 07:56:18 IST, Thursday, 3 June 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
मैंगलोर हादसे के बाद डीजीसीए ने विमान परिचालन के नये दिशा निर्देश जारी किये
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 02, 2010
 
Air-India-Express.jpg
सुरक्षित विमान परिचालन के लिये नये निर्देश
हवाई यातायात क्षेत्र के नियामक डॉयरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एवियेशन (DGCA) ने बुधवार को सभी एयर लाइन्स को ठीक ढंग से विमान उतारने के नये निर्देश जारी किये हैं. डीजीसीए ने एयरलाइन्स से ये भी कहा है कि यदि एक पायलट केबिन से बाहर जाता है तो दूसरे पायलट की सहायता के लिये केबिन कर्मियों में से एक का वहां जरूर रहना चाहिये.

मैंगलोर हादसे के बाद डीजीसीए ने ये नये निर्देश जारी किये हैं. इसके अलावा हाल ही में एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक और उड़ान जो कि दुबई से पुणे आ रही थी हवा के तेज झोंके में फंस कर एक झटके में हजारों फीट नीचे आ गयी थी और दुर्घटनाग्रस्त होने से बची थी.

इस दूसरी घटना में विमान का पायलट केबिन से बाहर था और विमान आटो पायलट पर था और विमान के एक झटके से नीचे आने की वजह से सह पायलट कुछ समय के लिये मूर्छित हो गया था.

डीजीसीए ने कहा है कि सभी एयरलाइन्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पायलट विमान को नीचे उतारते समय सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  सीमित श्रृंखला के तेजस युद्धक विमान की पहली सफल उड़ान
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.