200 इंजीनियरिंग कॉलेजों को उन्नत बनाने के लिये सरकार 2,430 करोड़ रुपये खर्च करेगी
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 10, 2010
तकनीकी शिक्षा का स्तर सुधारा जायेगा
केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को देश में तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने की उस योजना को अपनी मंजूरी दे दी है जिसमें करीब ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च करके करीब 200 इंजीनियरिंग कालेजों में पढ़ाई का स्तर और बुनियादी ढांचा सुधारा जायेगा.
केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने नई दिल्ली में प्रधाननमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक के बाद पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी.
सरकार का मानना है कि इससे बेहतर और रोजगार के ज्यादा योग्य इंजीनियर तैयार किये जा सकेंगे.
विश्व बैंक के सहयोग से इंजीनियरिंग कालेजों का स्तर सुधारने की योजना वर्ष 2003 से ही जारी है. पहले चरण में 13 राज्यों में फैले 127 इंजीनियरिंग कॉलेजों को इस योजना का लाभ मिलेगा.