राजनीति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 08:37:34 IST, Friday, 11 June 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
अंबिका सोनी, सतीश शर्मा, नक़वी और तरुण विजय सहित 30 राज्य सभा के लिये निर्वाचित
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 10, 2010
 
Rajya-Sabha.jpg
30 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई और कैप्टन सतीश शर्मा के अलावा भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नक़वी और तरुण विजय सहित 30 लोग राज्य सभा के लिये गुरुवार को हुये चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं.

गुरुवार को नाम वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

30 में से सबसे ज्यादा सात-सात सीटें कांग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी के खाते में गयीं. जबकि भारतीय जनता पार्टी को पांच सीटों पर सफलता मिली. इसके अलावा द्रमुक को तीन और सपा, एनसीपी और अन्नाद्रमुक को दो-दो सीटों पर जीत हासिल हुयी.

इसके अलावा अकाली दल और शिवसेना को एक-एक सीट पर सफलता मिली.

सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश से सतीश चंद्र मिश्रा, एस पी सिंह बघेल, अंबद राजन, नरेंद्र कश्यप, मोहम्मद सलीम अंसारी, जुगल किशोर, राजपाल सैनी के अलावा सपा के मोहन सिंह और राशिद मसूद विजयी रहे.

महाराष्ट्र में कांग्रेस के विजय दरदा और अविनाश पाण्डे क अलावा एनसीपी के तारिक अनवर और ईश्वरलाल जैन के साथ भाजपा के पीयूष गोयल और शिवसेना को संजय राउत जीतने में सफल रहे.

मध्य प्रदेश से भाजपा के चंदन मित्रा और अनिल माधव दवे के अलावा कांग्रेस की विजयलक्ष्मी साधो विजयी रहीं.

उत्तराखण्ड की एक मात्र सीट से भाजपा के प्रवक्ता तरुण विजय निर्वाचित घोषित किये गये हैं.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने ने यूपीए सरकार का रिपोर्ट कॉर्ड जारी किया
  बिहार में 6,557 करोड़ रुपये लाभ का बजट पेश किया
  बीटी बैंगन पर फैसला जनभावनाओं के अनुरूप: जयराम रमेश
  वारेन एंडरसन के खिलाफ मामला बंद नहीं हुआ है: वीरप्पा मोइली
  विज्ञान और गणित के लिये अगले वर्ष से पूरे देश में एक समान पाठ्यक्रम
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.