केंद्र ने मणिपुर की आर्थिक नाकेबंदी समाप्त करने के लिये अर्धसैनिक बल भेजे
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 14, 2010
अर्धसैनिक बल रवाना किये गये
केंद्र द्वारा अर्धसैनिक बल रवाना किये जाने की खबर मिलने के बाद नगा समूहों ने दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर की गयी आर्थिक नाकेबंदी को समाप्त करने का निर्णय लिया है. इस नाकेबंदी की वजह से मणिपुर में आवश्यक वस्तुओं की जबर्दस्त किल्लत हो गयी थी.
नई दिल्ली में सोमवार सुबह गृह सचिव जी के पिल्लई ने नगालैण्ड और मणिपुर के मुख्य सचिवों से मिलकर वहां की स्थिति का जायजा लिया.
सर्व नगा छात्र सभा (ANSAM) ने 6 स्वायत्त जिला परिषदों में चुनाव कराने के मणिपुर सरकार के निर्णय के विरोध में दो प्रमुख राजमार्गों की नाकेबंदी कर रखी थी. इन लोगों का आरोप था कि इन परिषदों को विकास कार्य करवाने के लिये आवश्यक अधिकार नहीं दिये गये हैं.
मणिपुर सरकार द्वारा एनएससीएन (आईएम) के महासचिव को राज्य में स्थित उनके पैतृक गांव का दौरा करने की अनुमति नहीं देने की बात सामने आने के बाद नगा छात्रों ने नाकेबंदी को और सख्त कर दिया था.