राजनीति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 23:08:15 IST, Thursday, 17 June 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
राज्यसभा चुनाव: आनंद शर्मा, रूड़ी, ऑस्कर फर्नाण्डीज़, वेंकैया नायडू, विज्य माल्या निर्वाचित
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 17, 2010
 
Anand-Sharma.jpg
5 राज्यों की 18 सीटों पर चुनाव
वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा, कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नाण्डीज, पूर्व भाजपा अध्यक्ष वेंकैया नायडू और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी, लोकजनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान प्रसिद्ध वकील राम जेठमलानी और चर्चित उद्योगपति विज्य माल्या उन 18 लोगों में शामिल है जिन्हें गुरुवार को राज्य सभा की 18 के लिये हुये चुनावों में जीत मिली है.

ये चुनाव पांच राज्यों की 18 सीटों के लिये हुये थे. बिहार से पासवान और रूड़ी के अलावा राजद के राम कृपाल यादव, जनता दल (संयुक्त) के उपेंद्र कुश्वाहा और आरसीपी सिंह को जीत मिली है. झारखण्ड में कांग्रेस और झारखण्ड विकास मोर्चे के संयुक्त प्रत्याशी धीरज प्रसाद साहू और झामुमो के के. डी. सिंह को जीत मिली है.

कर्नाटक से भाजपा के वेंकैया नायडू, ए. मंजूनाथ के अलावा कांग्रेस से ऑस्कर फर्नाण्डीज के अलावा चौथी सीट पर विजय माल्या को जीत मिली है.

राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा को दो-दो सीटें मिली हैं. आनंद शर्मा और अश्क अली तारिक कांग्रेस से जीते हैं तो भाजपा से वीपी सिंह और राम जेठमलानी.

उड़ीसा में बीजू जनता दल को सभी तीन सीटों पर जीत मिली है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  अंबिका सोनी, सतीश शर्मा, नक़वी और तरुण विजय सहित 30 राज्य सभा के लिये निर्वाचित
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.