|
|
|
Page last updated at 23:21:51 IST, Thursday, 17 June 2010 |
News Feeds ::  |
|
|
|
ज्ञानेश्वरी रेल हादसा: सीबीआई ने तीन भगोड़ों पर ईनाम घोषित किया
|
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 17, 2010 |
|
| |
उमाकांत, बापी और असित महतो पर पुरस्कार घोषित |
केंद्र सरकार के निर्देश पर इस मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गुरुवार को तीनों भगोड़ों की तस्वीरें भी जारी की हैं. इनकी तस्वीरों को सभी प्रमुख स्थानों पर प्रमुखता से लगाया जायेगा ताकि इनका सुराग मिल सके.
सीबीआई ने एक वक्तव्य में कहा कि इन तीनों में से प्रत्येक के बारे में कार्यवाही करने लायक सूचना देने वाले व्यक्ति को एक-एक लाख रुपये का ईनाम दिया जायेगा.
सीबीआई को शक है कि इस दुर्घटना के पीछे उमाकांत महतो, मनोज महतो और असित महतो का हाथ है.
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में हुई इस दुर्घटना में 140 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी और सैकड़ों लोग घायल हुये थे.
सीबीआई ने कहा कि इनके बारे में कोई भी सूचना चौबीसो घण्टे इन नंबरों पर दी जा सकती है: +919674433351, +919051444405, +919051061000, +9133-23596119. या लोग +91(0)33-23348713 पर फैक्स या hobsckol@cbi.gov.in पर मेल भी भेज सकते हैं.
इसके अलावा कोई भी व्यक्ति सीधे विशेष अपराध शाखा, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, ए विंग, डीएफ ब्लॉक, सॉल्ट लेक, कोलकाता-64 जाकर सूचना दे सकता है.
|
|
| |
|
| इसी विषय पर अन्य ख़बरें |
सीबीआई ने गृहमंत्रालय के संयुक्त सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया
सीबीआई ने सज्जन कुमार के खिलाफ 2 मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया |
|
|
|
| |
|
|
| |
| POLL |
|
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
| Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India. |
|
|
|