सुरक्षा
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 08:17:09 IST, Monday, 21 June 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसा: मुख्य संदिग्ध बापी महतो झारखण्ड से गिरफ्तार
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 20, 2010
 
Bapi-Mahto.jpg
रविवार को जमशेदपुर से बापी महतो को गिरफ्तार किया गया
सीबीआई द्वारा तीन संदिग्धों की तस्वीरें मीडिया में जारी करने और इन पर एक-एक लाख रुपये का ईनाम घोषित करने के कुछ ही दिनों बाद एक मुख्य संदिग्ध बापी महतो को पुलिस ने जमशेदपुर के एक गेस्ट हॉउस से रविवार को गिरफ्तार कर लिया है.

एक सूचना मिलने के बाद बापी महतो को शहर के आदित्यपुर इलाके की एक राय लॉज़ से झारखण्ड और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा गया.

17 जून को सीबीआई के कोलकाता कार्यालय ने पीसीएपीए संयोजक असित महतो, उमाकांत महतो और बापी महतो की तस्वीरें जारी की थीं. अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इनके बारे में सैकड़ों फोन मिले. उन्हीं में से एक पर कार्यवाही करते हुये पुलिस ने बापी महतो को गिरफ्तार किया है.

हालांकि पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि पुरस्कार राशि किसे दी जायेगी. लेकिन कुछ अधिकारियों ने कहा कि इसे पं. बंगाल और झारखण्ड पुलिस के बीच बांटा जायेगा.

बापी से पुलिस को पता चला कि वह दो अन्य संदिग्धों उमाकांत और असित के संपर्क में था और उनसे भी इस गेस्ट हाउस में शरण लेने की बात पर जोर दे रहा था.

लेकिन दोनों ने बापी को बताया कि वे लोग लालगढ़ इलाके में उच्च माओ नेताओं की निगरानी में है और उन्हें वह क्षेत्र छोड़ने की अनुमति नहीं है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  सीबीआई ने गृहमंत्रालय के संयुक्त सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया
  सीबीआई ने सज्जन कुमार के खिलाफ 2 मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.