दिल्ली में ऑटो और टैक्सी के बढ़े हुये किराये आज से लागू
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 22, 2010
किराये की शुरुआत 19 रुपये से
दिल्ली में तिपहिये और टैक्सी की सवारी करने वालों को आज बुधवार से इसके लिये ज्यादा पैसे देने होंगे. दिल्ली सरकार ने इनके किराये में 35 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने को जो मंजूरी दी थी वो आज बुधवार से लागू हो गयी है.
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी की कीमतों में 5.60 रुपये प्रति किलो की वृद्धि करने के बाद शीला सरकार ने ऑटो-टैक्सी के किराये में इस बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी है.
लेकिन सरकार दावा कर रही है कि दिल्ली के सभी ऑटो और टैक्सी में 6 महीनों के अंदर जीपीएस लगाना अनिवार्य होगा.
परिवहन मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि न्यूनतम किराया अब 19 रुपये होगा जो कि पहले दो किलोमीटर के लिय मान्य होगा...उसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिये 6.50 रुपये देने होंगे.
इससे पहले दिल्ली सरकार ने 2007 में ऑटो और टैक्सी के किराये बढ़ाये थे.