सुरक्षा
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 02:01:58 IST, Monday, 28 June 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
कैनेडा को अपने यहां से सिक्ख उग्रवाद को खत्म करना होगा: मनमोहन सिंह
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 26, 2010
 
Manmohan-Singh-Stephen-Harper-G20.jpg
कैनेडा सिक्ख उग्रवाद पर लगाम कसे: मनमोहन सिंह
जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिये कैनेडा पहुंचे प्रधानमंत्री ने सिक्ख उग्रवाद के मामले में मेजबान देश को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि भारत के बाहर कुछ लोग आतंकवाद की विचारधारा से गहराई से जुड़े हुये हैं जिसमें कैनेडा भी शामिल है और ये लोग सिक्ख उग्रवाद को जिंदा रखना चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने मेजबान देश से कहा कि वह अपनी जमीन से भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित नहीं होने दे.

कैनेडा के एक समाचार पत्र को दिये साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "सिक्ख चरमपंथ, अलगाववाद और उग्रवाद पिछले दो दशकों से भारत के लिये समस्या बना हुआ है. आज पंजाब में शांति है और वहां विकास और सम्पन्नता है. लेकिन भारत के बाहर कुछ लोग हैं जो इस आग को भड़काना चाहते हैं. इनमें से कुछ कैनेडा में भी हैं. ये लोग आतंकवाद से गहराई से जुड़े हुये हैं."


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जो स्वयं एक सिक्ख है और सिक्ख समुदाय से प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति हैं, ने कैनेडा के प्रधानमंत्री स्टीफेन हॉर्पर के साथ हुई पिछली तीन मुलाकातों में कम से कम दो में ये मुद्दा जरुर उठाया है.

एक कैनेडियाई समाचार पत्र ने लिखा है कि भारत 1985 से ही ये मसला कैनेडा के साथ उठाता आ रहा है. 1985 में एयर इंडिया के विमान कनिष्क को सिक्ख उग्रवादियों ने उड़ा दिया था जिसमें 329 लोगों की मौत हो गयी थी.

उन्होंने कहा कि इन लोगों की गतिविधियों भारत और कैनेडा दोनों सरकारों के लिये चिंता का विषय बनी हुयी हैं. डॉ. सिंह ने कहा कि कैनेडा में पनप रहे भारत विरोधी सिक्ख उग्रवाद को भारत में जरा सा भी समर्थन नहीं मिल रहा है और ये उग्रवाद कैनेडा को ही नुकसान पहुंचाने वाला है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  भारत और यूरोपीय संघ के बीच नागरिक परमाणु सहयोग समझौता
  भारत और रूस के बीच रक्षा, परमाणु और अंतरिक्ष कार्यक्रमों में सहयोग बढ़ाने पर पांच समझौते
  भारत को और आतंकी हमलों के लिये तैयार रहना चाहिये: रक्षामंत्री
  भारत चीन के प्रधानमंत्रियों के बीच सीधी हॉट लाइन स्थापित करने पर दोनों देशों में समझौता
  भारत-अमेरिका के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग सहित 6 समझौतों पर हस्ताक्षर
  भारत-कैनेडा के बीच परमाणु समझौते का रास्ता साफ
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.