विज्ञान जगत
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 02:25:41 IST, Monday, 28 June 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
चीन ने अपने सैनिकों को इंटरनेट ब्लॉगिंग से रोका
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 26, 2010
 
China-Internet-Police.jpg
चीनी थलसेना ने सैनिको को ब्लॉग लिखने से रोका
चीन ने अपनी थलसेना के 23 लाख से भी ज्यादा सदस्यों को इंटरनेट ब्लाग लिखने से रोक दिया है. चीन के आधिकारिक मीडिया की खबरों के मुताबिक चीन की जनमुक्ति सेना ने अपने सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे लोग इंटरनेट सॉइट या ब्लाग की रचना नहीं करें. थलसेना ने कहा कि इससे गोपनीयता संबंधी क़ानूनों का उल्लंघन होता है.

यह नये आदेश 15 जून को जारी किये गये थे लेकिन इनकी जानकारी मीडिया को अभी दी गयी है. इस आदेश में सैनिकों से कहा गया है कि वे नौकरी और प्रेमी की तलाश के विज्ञापन भी इंटरनेट पर जारी न करें.

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी जिन्हुआ ने इस खबर को जारी किया है.

चीन अपने यहां इंटरनेट और सूचना तकनीक के प्रयोग पर कड़े प्रतिबंध लगाता है जिन्हें 'चीन की महान दीवार' के नाम से भी जाना जाता है.

इसके अलावा चीनी अधिकारी उनको आपत्तिजनक लगने वाली किसी भी सामग्री के इंटरनेट पर प्रकाशन पर रोक लगाने के लिये कोशिश करते रहते हैं.

हाल ही में चीन और अमेरिकी सर्च कंपनी गूगल के बीच इस पर जमकर विवाद हुआ था. जिसके बाद गूगल ने ऐलान किया था कि वह चीन की सरकार को आपत्तिजनक लगने वाली सामग्री को अपने खोज परिणामों में नहीं दिखाने की अपनी नीति को त्याग देगी.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  चीन का भारत-पाक संबंधों में दखल से इंकार
  चीन को मुंहतोड़ जवाब दिये जाने की जरूरत: राजनाथ सिंह
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.