सुरक्षा
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 08:53:10 IST, Thursday, 1 July 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
नक्सल हमले में मरने वालों की संख्या 27 हुई, केंद्र ने राज्य से सीआरपीएफ की तैनाती के तरीके पर विचार करने को कहा
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 29, 2010
 
CRPF.jpg
एक और जवान का शव हमले की जगह से बरामद
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों ने उन नक्सलियों की तलाश तेज कर दी है जिन्होंने मंगलवार को 27 जवानों को मौत के घाट उतार दिया था. बुधवार को ही इस हमले में मारे गये एक जवान नीरज कुमार का शव मिलने के साथ ही इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है.

हमले में मारे गये 26 जवानों के शवों को बुधवार को रायपुर लाया गया था. अन्त्य परीक्षण के बाद इनके शवों को माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में ले जाया गया जहां इन्हें अंतिम सलामी दिये जाने के साथ ही इनके घर भेजा गया.

एक संबंधित घटनाक्रम में नई दिल्ली में गृहमंत्रालय की मासिक समीक्षा रिपोर्ट जारी करते समय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि वो राज्य सरकार से सीआरपीएफ की तैनाती के तरीकों पर पुनर्विचार करने को कहेंगे.

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ को उन दुर्गम स्थानों से हटा लिया जाना चाहिये जहां विकास कार्यों को पूरा करने के लिये उनकी जरूरत नहीं है या किसी रणनीतिक वजह से उन्हें वहां रखे जाने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा कि यह काम अभी नियमित तौर पर नहीं किया जा रहा है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सचिव ने इस्तीफा दिया
  छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की टुकड़ी पर माओवादियों के हमले में 75 सुरक्षाकर्मियों की मौत
  छोटा राजन की पार्टी में नाचने की वजह से मुंबई पुलिस के 5 अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.