रुचिका मामला: केंद्र सरकार ने एसपीएस राठौर की पेंशन को हमेशा के लिये बंद किया
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जून 29, 2010
राठौर की पेंशन स्थायी तौर पर बंद
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने नई दिल्ली में एक वक्तव्य जारी करके कहा है कि रुचिका छेड़छाड़ मामले में सजा भुगत रहे हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपीएस राठौर को मिल रही पूरी पेंशन को सरकार ने हमेशा के लिये बंद कर दिया है. सरकार राठौर को दिये गये सम्मान पदकों को पहले ही वापस ले चुकी थी.
केंद्र ने इसके लिये राज्य सरकार के जरिये राठौर को नोटिस भेजा था. लेकिन राठौर ने अपनी दलील में कहा था कि उसकी याचिका सत्र न्यायालय में लंबित है इसलिये इस समय उसकी पेंशन पर रोक लगाना उचित नहीं होगा.
लेकिन हरियाणा के पुलिस महानिदेशक राजीव दलाल ने उसकी दलील को ठुकरा दिया और राज्य सरकार ने कहा कि उसे धारा 354 के तहत दोषी पाया गया है जिसकी वजह से राज्य सरकार उसके विरुद्ध अखिल भारतीय सेवा के नियमों के अन्तर्गत इस तरह का कदम उठा सकती है.