राजनीति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 09:02:40 IST, Tuesday, 6 July 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
संयुक्त विपक्ष के बंद का व्यापक असर, विपक्ष शासित राज्यों में जनजीवन पर गहरा असर
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 05, 2010
 
Bharat-Bandh.jpg
भारत बंद का व्यापक असर
बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की खुदरा कीमत बढ़ाने के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा बुलाये गये बंद का सोमवार को देश में व्यापक असर दिखाई पड़ा. इसका सबसे ज्यादा असर एनडीए और वाम शासित राज्यों में दिखाई दिया. इसके अलावा महाराष्ट्र भी इससे खासा प्रभावित हुआ.

बंद समर्थकों ने जगह-जगह ट्रेनों और बसों को रोका. मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डे से यातायात भी प्रभावित हुआ. देर शाम तक मुंबई से करीब 100 घरेलू उड़ानों के रद्द होने की सूचना मिल चुकी थी.

एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने गिरफ्तारियां दी. भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह और अरुण जेटली के अलावा जनता दल (संयुक्त) के अध्यक्ष शरद यादव को भी गिरफ्तार करने के बाद रिहा कर दिया गया.

माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात और भाकपा के ए. बी. बर्धन और डी. राजा ने भी गिरफ्तारी दी. भाजपा और माकपा ने दावा किया कि बंद पूरी तरह से सफल रहा.

उद्योग संस्था सीआईआई और आर्थिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बंद से ढाई से तीन हजार करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  सरकार का पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि से इंकार, एनडीए का भारत बंद आज
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.