राजनीति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 08:52:12 IST, Friday, 9 July 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
प्रतिष्ठा की रक्षा के नाम पर की गई हत्याओं से निपटने के लिये केंद्र अलग कानून बनायेगा
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 08, 2010
 
Ambika-Soni-Photo.jpg
विधेयक मानसून सत्र में पेश किया जायेगा: अंबिका सोनी
केंद्र सरकार ने इस मामले में राय देने के लिये मंत्रियों के समूह का गठन किया है ताकि मौजूदा कानूनों में संशोधन किया जा सके. बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है.

कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुये सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती अंबिका सोनी ने कहा कि इस काम में राज्य सरकार के विचारों को भी सुना जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय दण्ड संहिता और भारतीय अपराध दण्ड संहिता में बदलाव करेगी ताकि प्रतिष्ठा की रक्षा को आधार बना कर किये गये अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके.

अंबिका सोनी ने कहा कि प्रस्तावित कानून को संसद के मानसून में ही सदन में पेश किया जायेगा.

बाद में गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने भी कहा कि सरकार इस मामले में देरी नहीं करेगी और कानून में संशोधन के प्रस्ताव को मानसून सत्र में ही सदन में पेश किया जायेगा.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  संयुक्त विपक्ष के बंद का व्यापक असर, विपक्ष शासित राज्यों में जनजीवन पर गहरा असर
  सभी नागरिकों को एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार: प्रधानमंत्री
  सरकार अगले सप्ताह महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा में पेश कर सकती है: वीरप्पा मोइली
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.