राजनीति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 08:56:49 IST, Friday, 9 July 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
जगन मोहन रेड्डी ने कांग्रेस नेतृत्व की अवहेलना कर सांत्वना यात्रा शुरू की
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 08, 2010
 
Jagan-Mohan-Reddy.jpg
जगन मोहन ने शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व की अवहेलना कर यात्रा शुरू की
आंध्र प्रदेश में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के बेटे और कांग्रेस सांसद जगन मोहन रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के परामर्श को ठुकराते हुये गुरुवार सुबह अपनी सांत्वना (ओडारप्पु) यात्रा शुरू कर दी है.

जगन मोहन रेड्डी कडप्पा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और उन्होंने अपने पिता राजशेखर रेड्डी की जन्मतिथि के दिन कडप्पा से ही यह यात्रा शुरू की है. 2003 में राजशेखर रेड्डी ने अपनी 63 दिन तक चली प्रस्थानम यात्रा का समापन यहीं पर किया था.

इस अवसर पर जगन मोहन रेड्डी ने राजशेखर रेड्डी की प्रतिमा का अनावरण भी किया.

इस यात्रा में जगन मोहन रेड्डी उन परिवारों से मिल रहे हैं जिनके परिजनों की मौत कथित रूप से राजशेखर रेड्डी की मौत की खबर सुनने के बाद लगे सदमे की वजह से हो गयी थी या जिनके इस वजह से आत्महत्या करने की बात कही जा रही है.

जगन मोहन रेड्डी इस यात्रा में ऐसे 20 परिवारों से मिलने की योजना बना रहे हैं जबकि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी थी.

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस यात्रा के दौरान जगन मोहन का स्वागत करने के लिये भारी भीड़ उमड़ रही है.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में मुस्लिमों के लिये 4 प्रतिशत आरक्षण के राज्य सरकार के निर्णय को रद्द किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.