राजनीति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 22:02:48 IST, Sunday, 11 July 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
कश्मीर घाटी से कर्फ्यू उठाया गया
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 11, 2010
 
Jammu-and-Kashmir-Map.jpg
कश्मीर घाटी से कर्फ्यू हटाया गया
रविवार को अधिकारियों ने कश्मीर घाटी के सभी शहरों से कर्फ्यू हटा लिया है. एक सप्ताह पहले पुलिस और उग्र प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों के बाद प्रशासन ने कश्मीर घाटी में कर्फ्यू लगा दिया था. हालांकि अभी भी बारामुला, पुलवाम और अनंतनाग के अलावा ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कई इलाकों में कई तरह के प्रतिबंध जारी हैं.

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला द्वारा इस मसले के हल के लिये बुलायी गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दल पीडीपी के शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं. पीडीपी के सूत्रों के हवाले से स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उनकी नेता महबूबा मुफ्ती को फोन करके उनसे इस बैठक में शामिल नहीं होने के उनके निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा था जिसके बाद पीडीपी के इस बैठक में शामिल होने की संभावना बढ़ गयी है.

हालांकि मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला को अब अपनी पार्टी के साथ-साथ गठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के विधायकों का समर्थन इस मुद्दे पर मिल गया है. जबकि पहले ओमर अब्दुल्ला पार्टी और पार्टी के बाहर भी हिंसा नहीं रोक पाने के लिये आलोचना का शिकार बन रहे थे.

रविवार को श्रीनगर में बुलायी गयी एक बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेन्स और कांग्रेस के विधायकों ने उनके नेतृत्व में पूरा विश्वास जताया.

तीन घंटे चली इस बैठक में इस तरह की हिंसा से निपटने के लिये एक सुनिश्चित प्रणाली के विकास पर जोर दिया गया और साथ ही तय किया गया कि सरकार लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिये तय समय सीमा के अंदर काम करेगी.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  कश्मीर घाटी में हड़ताल से दूसरे दिन भी जनजीवन ठप
  कश्मीर दौरे में पृथकतावादियों को बातचीत का नया प्रस्ताव दे सकते हैं प्रधानमंत्री
  कश्मीर में किशोर की मौत के मामले में बीएसएफ ने सिपाही की गलती मानी
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.