मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारत विश्व में दूसरा सबसे सक्षम राष्ट्र
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 11, 2010
चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर
विनिर्माण क्षेत्र में चीन के बाद भारत को दूसरा सबसे सक्षम राष्ट्र माना गया है. हाल ही में जारी एक अध्ययन के अनुसार चीन और भारत के बाद कोरिया इस क्षेत्र में तीसरा सबसे सक्षम राष्ट्र है.
अमेरिका की कॉउंसिल ऑन कम्पिटीटिवनेस और डेलोएट टचे तोहमात्सु नामक दो संस्थायें सम्मिलित रूप से प्रतिवर्ष ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग कम्पिटीटिवनेस इंडेक्स जारी करती हैं. और 2010 के लिये जारी सूचकांक के अनुसार भारत इस क्षेत्र में चीन के बाद दूसरा सबसे सक्षम देश है.
रिपोर्ट के अनुसार चीन का इस क्षेत्र में सबसे सक्षम देश होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है लेकिन भारत के लिये दूसरा स्थान हासिल करने वाला जरूर चौंकाने वाला है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में वैज्ञानिकों, तकनीशियनों और उच्च शिक्षित लोगों की बड़ी जनसंख्या है जिसकी वजह से भारत को यह स्थान दिया गया है.