उपभोक्ता
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 09:17:16 IST, Wednesday, 14 July 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
6 महानगरों में सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक और छुट्टियों के दिनों में भी एलपीजी गैस की डिलीवरी
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 13, 2010
 
Murli-Deora-Petroleum-Minister.jpg
6 महानगरों में सुबह 6 से रात 8 बजे तक गैस की आपूर्ति: देवड़ा
सरकार के इन निर्णय को कामकाजी दंपत्तियों और महानगरों में अकेले रह रहे लोगों के लिये काफी सुविधा पहुंचाने वाला माना जा रहा है. अब ऐसे लोग जो दिन में सुबह 10 से शाम के 6 बजे तक घर पर नहीं होते हैं उन्हें अपने सिलिंडर की डिलीवरी लेने के लिये पड़ोसियों पर निर्भर नहीं रहना पडे़गा. सुबह 6 बजे से रात 8 बजे के अलावा अब गैस की डिलीवरी शनिवार और रविवार के साथ-साथ सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी की जायेगी.

अभी ये सुविधा केवल 6 महानगरों - दिल्ली, मुंबई, चेन्नै, कोलकाता, बैंगलुरु, पुणे और हैदराबाद और उनके उपनगरों जैसे नोएडा, ग़ाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, नवी मुंबई, थाणे, कल्याण, और मीरा भायंदर में शुरू की गई है. सरकार की योजना अगले 6 महीनों में इसे दस लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले सभी शहरों और एक वर्ष के अंदर पूरे देश में लागू करने की है.

हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिये ग्राहकों को 20 से पचास रुपये तक अतिरिक्त देने होंगे. ये अतिरिक्त राशि उनके द्वारा चुने गये दिन और समय के साथ-साथ शहर के आधार पर भी तय की जायेगी.

इस सुविधा को लेने के लिये ग्राहकों को सरकारी तेल कंपनियों की वेबसाइट या आईवीआर सिस्टम पर पंजीकरण करवाना होगा. पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक इंडेन गैस के लिये www.indane.co.in, www.ebharatgas.com या www.hindustanpetroleum.com पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं.

इसके अलावा ग्राहक 18002333555 या 155233 नंबर पर फोन करके भी पंजीकरण करवा सकते हैं. ये नंबर तीनों कंपनियों में से किसी के भी ग्राहक प्रयोग कर सकते हैंहालांकि तेल और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने स्पष्ट किया कि इस अतिरिक्त धन से ग्राहकों को दूसरे सामान्य ग्राहकों की तुलना में गैस पहले नहीं दी जायेगी बस इतनी अतिरिक्त सुविधा मिलेगी कि वे अपनी सुविधा के अनुसार अपने चुने हुये समय और तारीख पर गैस की डिलीवरी ले सकें.

उन्होंने कहा कि जो ग्राहक इस सुविधा का लाभ नहीं लेना चाहते हैं वे सामान्य तरीके से ही गैस बुक कराकर उसकी डिलीवरी ले सकते हैं.

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवड़ा ने नई दिल्ली में मंगलवार को इस योजना का शुभारंभ किया. इस अवसर पर पेट्रोलियम राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और पेट्रोलियम सचिव एस. सुंदरेशन के अलावा तीनों तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  मुरली देवड़ा ने राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी वितरक योजना का राजस्थान से आरंभ किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.