पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 16, 2010
आतंकवादियों की घुसपैठ के उद्देश्य से गोलीबारी
दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होने के दिन से ही पाकिस्तानी थलसेना जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी कर रही है. ये गोलीबारी बृहस्पतिवार रात को शुरू हुई थी जो कल रात भी जारी रही.
पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के इरादे से झलास और कृष्णा घाटी इलाके में एक साथ भारी गोलीबारी आरंभ कर दी. यह इलाका पुंछ कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर है.
पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है और पुलिस, अर्धसैनिक बल और ग्राम सुरक्षा समितियों के सदस्य इलाके में गश्त लगा रहे हैं जबकि भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का समुचित उत्तर दिया.