झारखण्ड में माओवादी के बारूदी सुरंग हमले में 5 पुलिसकर्मियों की मौत
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 16, 2010
बारूदी सुरंग हमले में 5 पुलिस कर्मियों की मौत
माओवादियों ने शुक्रवार को झारखण्ड के लातेहर जिले में पुलिस के एक वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया जिसमें कम से कम पांच पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी है.
स्थानीय समाचार माध्यमों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि यह घटना कुटमू मोड़ इलाके में उस समय घटित हुई जब सुरक्षा बल इस इलाके की गश्त से लौट रहे थे.
पुलिस कर्मियों की वैन एक बारूदी सुरंग के ऊपर से गुजरी तो नक्सलियों ने उसे उड़ा दिया. इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि घायलों को मेदिनीपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
लातेहर के पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी इस हमले में बाल बाल बच गये. उनके वाहन के गुजरने के कुछ ही मिनट बाद नक्सलियों ने ये विस्फोट किया जिसकी जद में पुलिस का दूसरा वाहन आ गया.