राज्यों से समाचार
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 09:29:03 IST, Tuesday, 20 July 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
उत्तरबंग एक्सप्रेस के चालक और सह-चालक दुर्घटना के लिये उत्तरदायी: रेल मंत्रालय
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 19, 2010
 
Vivek Sahai.jpg
चालक दुर्घटना के लिये जिम्मेदार: विवेक सहाय
पश्चिम बंगाल के सैंथिया स्टेशन पर हुई दो ट्रेनों की भीषण टक्कर के लिये रेल मंत्रालय ने उत्तरबंग एक्सप्रेस के चालक और सह-चालक को जिम्मेदार बताया है. बीरभूम जिले में सोमवार तड़के हुई इस टक्कर में चालक एम. सी. डे और सह-चालक एन. के. मण्डल की भी मौत हो गई थी.

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विवेक सहाय ने कहा कि उत्तरबंग एक्सप्रेस के चालकों और परिचालकों ने पीछे से रांची जा रही वनांचल एक्सप्रेस में टक्कर मारी. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से स्पष्ट है कि इन्होंने ब्रेक का प्रयोग नहीं किया. श्री सहाय के अनुसार इन लोगों ने आपातकालीन ब्रेक का प्रयोग भी नहीं किया. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इन लोगों ने सिगनल से संबंधित दिशा-निर्देशों का भी पालन नहीं किया.

हालांकि उन्होंने कहा कि उत्तरबंग एक्सप्रेस के दोनों चालक श्रेणी 'ए' के चालक थे और उन्हें पर्याप्त अनुभव था. विवेक सहाय ने कहा कि दुर्घटना 'असामान्य' है. उन्होंने कहा कि रेल सुरक्षा आयोग इस घटना के सभी पहलुओं की जांच करेगा और इस बात की भी जांच की जायेगी कि कहीं इसके पीछे कोई षड़यंत्र तो नहीं है.

इस दुर्घटना में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गयी जबकि 90 अन्य घायल हुये हैं.

रेलमंत्री ममता बनर्जी ने सभी मृतकों के निकट संबंधियों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों के उपचार हेतु एक-एक लाख रुपये देने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को रेलवे में नौकरी दी जायेगी.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  पश्चिम बंगाल में भयानक रेल दुर्घटना में 60 लोगों की मृत्यु
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.