राजनीति
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 09:44:28 IST, Tuesday, 20 July 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
चंद्रबाबू नायडू 26 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 19, 2010
 
Chandrababu-Naidu.jpg
चंद्रबाबू नायडू 26 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में
तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और 74 अन्य कार्यकर्ताओं की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. महाराष्ट्र पुलिस ने बबली बांध के मुद्दे पर किये जा रहे राजनीतिक आंदोलन के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया था. इन्हें जमानत पर छोड़ा जाना था लेकिन इन लोगों द्वारा जमानत दिये जाने को अस्वीकार करने के बाद इन्हें 26 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पहले इन्हें दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था जो कि सोमवार को समाप्त हो गयी थी. इसके बाद नांदेड़ के न्यायाधीश ने इस मामले की दोबारा सुनवाई की. स्थानीय समाचार माध्यमों के अनुसार न्यायाधीश दीपक माथा धर्मबाद के उसी भवन में इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं जहां श्री नायडू और टीडीपी के अन्य कार्यकर्ताओं को रखा गया है.

एक संबंधित घटनाक्रम में हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रोसैया ने टीडीपी नेताओं से कहा कि वह इस मामले में बने गतिरोध को तोड़ने में सरकार की मदद करें. श्री रोसैया ने कहा कि राज्य से एक सर्वदलीय प्रतिनिधि मण्डल 23 जुलाई को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेगा ताकि आंध्र प्रदेश के हितों की रक्षा की जा सके.

उन्होंने टीडीपी नेताओं से अनुरोध किया कि इस मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में वे राज्य सरकार से सहयोग करें.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य में मुस्लिमों के लिये 4 प्रतिशत आरक्षण के राज्य सरकार के निर्णय को रद्द किया
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.