मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 24, 2010
अमित शाह का इस्तीफा मंजूर किया गया
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के गृहराज्य मंत्री अमित शाह का त्याग पत्र मंजूर कर लिया है. अमित शाह पर 2005 में सोहराबुद्दीन की फर्जी मुठभेड़ में हत्या के मामले में शामिल होने का आरोप है.
इस मामले उनके अलावा एडीसी बैंक के अजय पटेल और यशपाल चौदश्मा भी आरोपी हैं ये तीनों ही फरार बताये जा रहे हैं.
सीबीआई ने इस बात की पुष्टि कर दी है वो इन तीनों की तलाश में छापे मार रही है.
अमित शाह को नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है. शुक्रवार को एक सीबीआई न्यायालय द्वारा उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी को अस्वीकार कर दिये जाने के बाद उनके सामने इस्तीफा देने के अलावा कोई चारा भी नहीं बचा था. बताया जा रहा है कि अमित शाह अब कानूनी राहत हासिल करने के दूसरे तरीके निकाल रहे हैं.
26 नवंबर 2005 को अहमदाबाद के बाहरी इलाके में सोहराबुद्दीन की गुजरात पुलिस ने एक मुठभेड़ में हत्या कर दी थी. इस मामले में गुजरात पुलिस के उप महानिरीक्षक डी. जी. बंजारा सहित अन्य अधिकारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.