सुरक्षा
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज
कौन अधिकारी इधर-उधर
अर्थव्यवस्था
तेल और गैस
कानून
पॉवर
एवियेशन
उद्योग जगत
PSU समाचार
सार्वजनिक उपक्रम
 
Directory
उपभोक्ता
Page last updated at 09:15:52 IST, Tuesday, 27 July 2010 News Feeds ::
मित्र को भेजें यह पेज प्रिंट करें Follow hindimerisarkar on Twitter Bookmark and Share
भारत ने प्रक्षेपास्त्र रोधी प्रणाली का सफल परीक्षण किया
मेरी सरकार न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली, जुलाई 26, 2010
 
Interceptor-Missile.jpg
प्रक्षेपास्त्र भेदी प्रणाली का परीक्षण सफल रहा
दूसरे प्रक्षेपास्त्रों को नष्ट करने वाले इस प्रक्षेपास्त्र को सोमवार सुबह उड़ीसा तट पर स्थित व्हीलर द्वीप से दागा गया था. भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की देख-रेख में इस प्रक्षेपास्त्र को तीन नंबर के लॉंच कॉम्प्लेक्स के दागा गया और इसने आकाश में अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया.

इस प्रक्षेपास्त्र की लंबाई करीब 7 मीटर है और यह आकाश में 50 किलोमीटर की ऊंचाई तक शत्रु के प्रक्षेपास्त्र को नष्ट कर सकता है.

यह इस प्रणाली का चौथा परीक्षण है. इससे पहले डीआरडीओ ने 27 नवंबर 2006, 6 दिसंबर 2007, और 6 मार्च 2009 को भी इस प्रणाली का परीक्षण किया था.

रक्षामंत्री ने इस प्रणाली के सफल परीक्षण के लिये रक्षा वैज्ञानिकों और डीआरडीओ को बधाई दी है.

3000 से ज्यादा लोगों को इस परीक्षण के दौरान खतरे को देखते हुये उनके घरों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था.
 
इसी विषय पर अन्य ख़बरें
  भारत और यूरोपीय संघ के बीच नागरिक परमाणु सहयोग समझौता
  भारत और रूस के बीच रक्षा, परमाणु और अंतरिक्ष कार्यक्रमों में सहयोग बढ़ाने पर पांच समझौते
  भारत-कैनेडा के बीच परमाणु समझौते का रास्ता साफ
  भारत-पाकिस्तान सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिये 1200 करोड़ रुपये
  भारत-रुस में गोर्शकोव की अंतिम कीमत पर करार
TOP STORIES
 
Coming Soon
 
POLL
क्या अन्ना हजारे के जन लोकपाल के कानून बन जाने से भारत में भ्रष्टाचार रुक जायेगा?
हाँ   नहीं
 

Copyright © : 2009 Meri Sarkar. New Delhi, India.